शादी में मिले युवक ने किशोरी से किया दुष्कर्म

Join Us

 -धमकी देकर चुप कराया, नाबालिग के गर्भवती होने पर हुआ खुलासा
भोपाल(ए)। शहर के गॉधी नगर थाना इलाके में एक शादी समारोह में किशोरी से हुई पहचान के बाद आरोपी युवक ने समारोह में सूनेपन का फायदा उठाते हुए उसके साथ जर्बदस्ती दुष्कर्म कर डाला। ज्यादती के बाद आरोपी ने किशोरी को जान से मारने की धमकी देकर चुप रहने का कहा। उसकी धमकी से डरी किशोरी ने उसकी करतूत के बारे में किसी को नहीं बताया इससे आरोपी की हिम्मत बढ़ गई और उसने कई बार किशोरी के घर पहुंचकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। बीते दिनों किशोरी के गर्भवती होने पर परिवार वालो को इसकी जानकारी लगी जिसके बाद मामला पुलिस के पास पहुंचा। थाना पुलिस के अनुसार गांधी नगर इलाके की एक बस्ती में रहने वाली 15 वर्षीय किशोरी अक्टूबर 2024 में इलाके में ही आयोजित एक शादी समारोह में शामिल होने गई थी। यहां उसकी मुलाकात विकास नामक युवक से हुई। बातचीत होने पर युवक बहलाकर उसे शादी समारोह के दौरान ही एक सूने स्थान पर ले गया और उसके साथ जर्बदस्ती शारीरिक संबंध बना डाले। दुष्कर्म के बाद आरोपी ने उसे किसी को बताने पर मारने की धमकी दी। धमकी के डर से किशोरी ने अपने परिजनो को भी कुछ नहीं बताया। उसकी खामोशी से विकास की हिम्मत बढ़ गई और वह नाबालिग के घर तक पहुंच गया। किशोरी के माता-पिता निजी काम करते है, सुबह के समय उनके काम पर जाने के बाद दोपहर में विकास उसके घर पहुंच जाता और धमकाते हुए शारीरिक संबध बनाता। दो दिन पहले किशोरी को पेट दर्द होने की शिकायत पर परिजन उसे इलाज के लिये अस्पताल लेकर पहुंचे। वहां चेकअप के बाद डॉक्टरो ने बताया किशोरी तीन महीने के गर्भ से है। इसके बाद परिजनो ने उससे पूछताछ की और थाने लेकर पहुंचे। पुलिस ने आरोपी विकास के खिलाफ दुष्कर्म व पॉक्सो एक्ट सहित अन्य धाराओ में प्रकरण दर्ज कर उसकी धरपकड़ के प्रयास शुरू कर दिये है।

Previous articleस्व-सहायता समूह से जुडक़र सेल बाई दीदी ने बनाई अपनी पहचान
Next articleसीएमएचओ कार्यालय सहित स्वास्थ्य संस्थाओं में ली गई तंबाकू नियंत्रण की शपथ