चरित्र संदेह को लेकर जंगल ले जाकर पति ने पत्नि पर किया कुल्हाड़ी से हमला

Join Us

भोपाल(ए)। सूखी सेवनिया इलाके में एक पति ने अपनी पत्नी को जंगल ले जाकर उस पर कुल्हाड़ी से कातिलाना हमला कर उसे गंभीर रुप से घायल कर दिया। काफी समय तक जब महिला घर नहीं लौटी तब परिजन उसे तलाश करते हुए जंगल में पहुंचे। जहॉ उन्हें महिला खून से लथपथ हालत में मिली। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर आरोपी पति की तलाश शुरू कर दी है। थाना पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक 42 वर्षीय देवकी बाई प्रेमपुरा गांव में अपने पति छगनलाल यादव व परिवार के अन्य लोगों के साथ रहती है। सेवंती अपने पति के साथ मेहनत-मजदूरी करने के लिए जाती है। पति-पत्नी रोजाना सुबह तेंदूपत्ता तोडऩे के लिए शीतगढ़ के जंगल में जाते हैं। रोजाना की तरह मंगलवार 20 मई की अलसुबह करीब 6 बजे वह पति छगनलाल के साथ पत्ते तोडऩे के लिए जंगल गई थी। दोपहर 12 बजे तक जब वह वापस नहीं लौटी तब परिजन उसे देखने के लिए जंगल में गए। वहॉ शिव मंदिर के पीछे देवकी बाई खून से लथपथ हालत में पड़ी मिली जबकि पति छगनलाल मौके से गायब था। परिजनों ने उसे फौरन ही इलाज के लिये अस्पताल में भर्ती कराया। अस्पताल से मिली सूचना पर पहुचीं पुलिस ने घायल महिला के बयान दर्ज किए। घायल महिला ने अपने बयान में पुलिस को बताया कि उसका पति छगनलाल उसके चरित्र पर सदेंह करता है। इसी बात को लेकर उनके बीच आये दिन कलह होती रहती थी। घटना वाले दिन जब वे जंगल में पत्ते तोड़ रहे थे। तब छगनलाल ने एक बार फिर उसके चरित्र पर शक करते हुए विवाद करना शुरू कर दिया।

Previous articleउपराष्ट्रपति श्री धनखड़ नरसिंहपुर में 26 मई को करेंगे कृषि उद्योग समागम का शुभारंभ
Next articleमध्यप्रदेश की डिजाइन से 220 और 132 के.व्ही. के टॉवर छत्तीसगढ़ में होंगे तैयार