भोपाल (आरएनएस)। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व सांसद विष्णुदत्त शर्मा एवं प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद जी ने भारत के प्रसिद्ध परमाणु वैज्ञानिक, पद्म विभूषण डॉ. एम.आर. श्रीनिवासन के निधन पर शोक व्यक्त किया है।भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा ने कहा कि भारत के प्रसिद्ध परमाणु वैज्ञानिक, पद्म विभूषण डॉ. एम.आर. श्रीनिवासन ने देश को उर्जा क्षेत्र में सशक्त बनाने में अतुलनीय योगदान दिया है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा ने ईश्वर से दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान देने एवं परिजनों को इस दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की है।








