पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी को दी श्रद्धांजलि

Join Us

भोपाल(आरएनएस)। आज भारत रत्न, पूर्व प्रधानमंत्री स्व. श्री राजीव गांधी जी की पुण्यतिथि के अवसर पर मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने नवाचार अपनाते हुए परंपरागत भाषणों के स्थान पर भक्ति संगीत और भजनों के माध्यम से श्रद्धांजलि अर्पित की। यह आयोजन मप्र कांग्रेस कार्यालय, शिवाजी नगर स्थित राजीव गांधी सभागार में सांस्कृतिक प्रकोष्ठ के तत्वावधान में संपन्न हुआ।कार्यक्रम में मप्र कांग्रेस कमेटी सांस्कृतिक प्रकोष्ठ के कलाकारों ने भावपूर्ण भजनों एवं भक्ति संगीत की प्रस्तुति देकर पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्वर्गीय राजीव गांधी जी की स्मृतियों को सजीव किया और उनके योगदानों को स्मरण किया। आयोजन का उद्देश्य था – आध्यात्मिक और सांस्कृतिक रूप से प्रेरणादायक वातावरण के माध्यम से श्रद्धांजलि देना। इस अवसर पर मप्र कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी, नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार, पूर्व मुख्यमंत्री एवं राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह, राज्यसभा सांसद अशोक सिंह, प्रकोष्ठ एवं विभाग प्रभारी महेंद्र चौहान, संगठन महामंत्री डॉ. संजय कामले, वरिष्ठ नेता जे.पी. धनोपिया, प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष श्रीमती विभा पटेल, किसान कांग्रेस अध्यक्ष धर्मेंद्र चौहान, वरिष्ठ नेता अरुण श्रीवास्तव, सांस्कृतिक प्रकोष्ठ के अध्यक्ष अभिषेक श्रवास्तव,भोपाल शहर जिला अध्यक्ष प्रवीण सक्सेना, ग्रामीण जिला अध्यक्ष श्रीमती अनोखी पटेल सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे। नेताओं ने स्व. राजीव गांधी जी के दूरदर्शी नेतृत्व, आधुनिक भारत की नींव और युवाओं को तकनीकी रूप से सशक्त बनाने के लिए किए गए प्रयासों का स्मरण किया।मध्य प्रदेश कांग्रेस सांस्कृतिक प्रकोष्ठ ने यह कहा कि भविष्य में भी इस प्रकार के सांस्कृतिक आयोजनों के माध्यम से महापुरुषों की जयंती और पुण्यतिथियां मनाई जाएंगी, जिससे विचार और भावना दोनों का समुचित समागम हो सके।

Previous articleपद्म पुरस्कार-2026 के लिए 31 जुलाई, 2025 तक किए जा सकेंगे नामांकन
Next articleभाजपा प्रदेश अध्यक्ष और प्रदेश संगठन महामंत्री ने जताया शोक