मध्य प्रदेश शासन के विशेष पुलिस महानिदेशक डॉ वरुण कपूर मुख्य अतिथि के रुप में रहेंगे शामिल
सीहोर । अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत जिला सीहोर द्वारा शासकीय चंद्रशेखर आजाद अग्रणी महाविद्यालय (प्रधानमंत्री एक्सीलेंस कॉलेज) में प्रात: 10:30 बजे से सायबर , अपराध एवं धोखाधढी, डिजिटल अरेस्ट से संबंधित विषय पर जागरूकता कार्यशाला आयोजित की जा रही हैं । जिसमें मध्य प्रदेश शासन के विशेष पुलिस महानिदेशक माननीय डॉ वरुण कपूर जी मुख्य अतिथि के रुप में मौजूद रहेंगे साथ ही राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ मध्य भारत के प्रांत संघचालक अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत राष्ट्रीय उपाध्यक्ष माननीय श्री अशोक पांडे जी मुख्य वक्ता होंगे एवं साथ ही ग्राहक पंचायत भोपाल संभाग के संगठन मंत्री राज नारायण भारद्वाज जी कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के तौर पर उपस्थित रहेंगे ।








