पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्व.राजीव गांधी जी की पुण्यतिथि पर कांग्रेसजनों ने किये श्रद्धासुमन अर्पित

Join Us

 सूचना, संचार एवं प्रौद्योगिकी के जनक थे श्री राजीव गांधी-राजीव गुजराती
सीहोर। पूर्व प्रधानमंत्री एवं भारत-रत्न स्वर्गीय श्री राजीव गांधी जी की पुण्यतिथि पर बुधवार, 21 मई को  जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष राजीव गुजराती की अध्यक्षता में जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय में श्री गांधी जी के चित्र के समक्ष माल्यार्पण एंव पुष्पांजली अर्पित उन्हें याद किया गया। इस अवसर पर राजीव गुजराती ने श्री गांधी जी के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि एक सच्चा नेता वही होता है जो केवल आने वाले समय की कल्पना नहीं करता, बल्कि उस भविष्य को बेहतर बनाने के लिए आज कदम उठाता है। स्वर्गीय श्री राजीव गांधी की यह बात हमें यह सिखाती है कि राजनीति में दूरदृष्टि का मतलब सिफऱ् योजनाएँ बनाना नहीं, बल्कि हर नागरिक के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध होकर काम करना है। आज देश में जो सूचना एवं संचार क्रांति आई है उनके पीछे स्वर्गीय राजीव गांधी जी की ही सोच व योगदान रहा। राजीव गांधी जी ने उस समय प्रधानमंत्री रहते हुए देश में सूचना, संचार एवं प्रौद्योगिकी का विकास किया और देश को सूचना, संचार एवं प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में विश्व के अग्रणी देशों में लाकर खड़ा कर दिया है। ब्लाक अध्यक्ष निशांत वर्मा ने कहा कि राजीव गांधी एक ऐसे दूरदर्शी नेता थे। उन्होने भारत को ऐसे तोहफे दिए हैं जो आज हिंदुस्तान के आम जनमानस के लिए वरदान साबित हो रहा हैं। नेता प्रतिपक्ष विवेक राठौर ने कहा कि युवा भारत के स्वप्नदृष्टा राजीव गांधी जी का देश के नवनिर्माण में अमिट योगदान है। राजीव गांधी जी ने युवाओं को राष्ट्र की मुख्यधारा में लाने के लिए मतदान की आयु 21 वर्ष से घटाकर 18 वर्ष करने जैसा क्रांतिकारी फैसला किया। आज का युवा भारत स्वर्गीय राजीव गांधी द्वारा देखे गए स्वपन की ही देन है। जिसमें उन्होंने युवाओं को आगे बढ़ाने का अहम फैसला किया था। कार्यक्रम का संचालन सुनील दुबे एंव आभार पार्षद इरफान लाला ने व्यक्त किया गया।  श्रद्धासुमन अर्पित करने वालों में प्रमुख रूप से प्रीतम दयाल चौरसिया, पवन राठौर, रमेश गुप्ता, हरीश आर्य, सीताराम भारती, अरूण राय,  रामप्रकाश चौधरी, आशीष गेहलोत, घनश्याम यादव, घनश्याम मीणा, रामायण प्रसाद शुक्ला, नरेन्द्र खंगराले, के.के.रिछारिया, तुलसी राजकुमार राठौर, भगत सिंह तोमर, कमलेश चाण्डक, आसिफ अंसारी, असरफ खान, कपिल गौर, पंकज शर्मा, यश यादव, कनिष्क त्यागी, गजराज परमार, अजब सिंह तोमर, जितेन्द्र परमार, शुभम त्यागी, अरबाज खान, ओम सोनी, मेहंदी हसन सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसजन उपस्थित रहे।

Previous articleसाइबर अपराध से सुरक्षा एवं जागरूकता कार्यक्रम 23 मई को सीहोर में होगा आयोजित
Next articleकिसान व समाजसेवी एम.एस.मेवाड़ा के साथ दर्जनों किसान पहुंचे राजधानी