बी.सी.एल.एल. के बस स्टॉप में अवैध रूप से बकरे बांधकर व्यवसाय करने वालों को हटाया

Join Us

भोपाल (आरएनएस)। महापौर मालती राय के निर्देश पर भोपाल सिटीजन लिमिटेड के अमले ने द्वारका धाम बस स्टॉप पर अवैध रूप से बकरों का कारोबार करने वाले के विरूद्ध कार्यवाही करते हुए बकरों को हटवाया तथा पुलिस कार्रवाई हेतु गांधी नगर थाने में आवेदन भी दिया।महापौर मालती राय ने शनिवार को भोपाल सिटीजन लिमिटेड के द्वारका धाम बस स्टॉप में अवैध रूप से बकरे बांधकर व्यवसाय करने वाले के विरूद्ध सख्त कार्यवाही के निर्देश दिए। महापौर मालती राय के निर्देश पर बी.सी.एल.एल. की टीम ने मौके पर पहुंचकर बस स्टॉप में अवैध रूप से बंधे बकरों को हटवाया और भविष्य में पुन: बस स्टॉप में बकरे न बांधने की समझाइश भी दी। बी.सी.एल.एल. के अमले ने वैधानिक कार्यवाही हेतु गांधी नगर थाना पुलिस को आवेदन भी दिया।
0

Previous articleबी.सी.एल.एल. के बस स्टॉप में अवैध रूप से बकरे बांधकर व्यवसाय करने वालों को हटाया
Next articleनिगम अमले ने अतिक्रमणों के विरूद्ध कार्यवाही की