रानी कमलापति रेलवे स्टेशन पर पति-पत्नी के बीच सडक़ पर हुआ विवाद

Join Us

– पति ने बेल्ट और छुरी से पत्नी पर किये कई वार
भोपाल(ए)। शहर की गोविंदपुरा थाना इलाके में रानी कमलापति रेलवे स्टेशन पर पति-पत्नी के बीच सडक़ पर जमकर विवाद हो गया। इस दौरान गुस्साये आरोपी पति ने बेल्ट और छुरी से पत्नी पर कई कर उसे घायल कर दिया। शिकायत मिलने पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर उसे हिरासत में ले लिया है। बताया गया है की घटना से पहले पति-पत्नी के बीच काफी झगड़ा हुआ था, जिसके बाद पत्नी घर छोडक़र मायके जा रही थी। थाना पुलिस के अनुसार मिसरोद थाना क्षेत्र स्थित राधापुरम कॉलोनी में रहने वाली अंजना बघेल (28) ने बताया की उसने बिल्डिंग मटेरियल सप्लाई करने का काम करने वाले कुलदीप बघेल से लव मैरिज की है। उसका तीन साल का बच्चा भी है। बीते दिन गुरुवार की दोपहर उसका पति कुलदीप से घर पर विवाद हो गया था। बढ़ते विवाद के बाद वह गुस्से में दोपहर 3 बजे घर छोडक़र मायके जाने के लिये आईएसबीटी पर आ गई थी। उसका पीछा करते हुए आरोपी पति भी वहॉ आ गया। वह वहीं पर पत्नी के साथ विवाद करने लगा और गाली-गलौज करते हुए सरेराह उसको पीटना शुरु कर दिया। उसके पास छुरी भी थी, जिससे उसने पत्नी पर वार किया। सूचना मिलने पर डायल-100 मौके पर पहुंची और घायल अंजना बघेल का मेडिकल कराया। हमले में उसके सिर और हाथ में चोट आई है। थाना पुलिस ने पत्नि की शिकायत पर पति कुलदीप के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। जॉच टीम का कहना है की पीडि़ता की मेडिकल रिपोर्ट आने के बाद उसके आधार पर प्रकरण में धाराएं बढ़ाई जा सकती है।

Previous articleआर सी स्कूल के गार्ड के साथ मारपीट मामला हुआ कायम
Next articleपीएम के चरणों में नतमस्तक है सेना, संयम का पाठ पढ़ाने वाले उप मुख्यमंत्री का विवादित बयान