सीहोर। शहर के बीएसआई मैदान पर पीपीसीए के तत्वाधान में इंटर हाउस लीग क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। इस प्रतियोगिता में शनिवार की सुबह टीम यामनी और टीम काव्या के मध्य फाइनल मैच खेला जाएगा। इस मौके पर खिलाड़ियों को पुरस्कार वितरण किया जाएगा। आयोजन समिति में सीनियर खिलाड़ी आदर्श राय और विकास सास्ता सहित अन्य के सहयोग से किया जा रहा है।
डीसीए के मीडिया प्रभारी प्रियांशु दीक्षित ने बताया कि प्रतियोगिता का फाइनल मैच टीम यामनी और काव्या के मध्य खेला जाएगा। प्रतियोगिता में चार टीम शामिल थी। इसमें प्रियांशी तीसरे नंबर और चौथे नंबर पर टीम अंजली रही। प्रतियोगिता में सबसे अधिक छह मैच में आदर्श राय ने करीब 490 रन से अधिक और दूसरे नंबर विकास सास्ता ने करीब 321 रन से अधिक जड़े है। इसके अलावा सक्षम ने 15 विकेट हासिल किए है। प्रतियोगिता के फाइनल में पहुंची टीम यामनी और काव्या ने छह मैचों में से चार-चार मैच जीते है।








