सीहोर। शनिवार को शहर के टाउन हाल में समस्त क्षेत्रवासियों आपरेशन सिंदूर की सफलता पर विशाल तिरंगा यात्रा शाम चार बजे निकाली जाएगी। तिरंगा यात्रा शहर के बस स्टैंड के पास टाउन हाल से अटल चौक तक जाएगी। शुक्रवार को यात्रा की तैयारियों को लेकर पंडित पृथ्वी बल्लभ दुबे, उद्ववदास महाराज, मोहित राम पाठक, भाजपा जिलाध्यक्ष नरेश मेवाड़ा, नगर पालिका अध्यक्ष प्रिंस राठौर के अलावा शहर के सभी समाज के अध्यक्ष एवं अन्य संगठन ने पूरी एकजुटता के साथ भव्य तिरंगा यात्रा में शामिल होने का निर्णय लिया। देश के वीर सपूत हमारे सम्मानित सैनिकों के सम्मान में आयोजित होने वाली विशाल तिरंगा यात्रा को लेकर सर्व समाज के नागरिकजनों के साथ परिसर हाल में बैठक कर चर्चाएं की।
इस मौके पर नगर पालिका अध्यक्ष श्री राठौर ने कहाकि यह तिरंगा यात्रा आम जनमानस द्वारा शहर में निकाली जा रही है मेरा आप सभी शहरवासियो से अपील है कि अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर तिरंगा यात्रा को सफल बनाएं। उक्त तिरंगा यात्रा सभी शहरवासियों के द्वारा सेना के सम्मान में और आपरेशन सिंदूर की सफलता को लेकर निकाली जा रही है।








