दो गांव के जल संकट की खबर का हुआ असर

Join Us

कई समाचार पत्रों इलेक्ट्रानिक मिडिया ने खबर को प्रमुखता से दिखाया था।
ग्राम लसुडिय़ा खास व बिलकिसगंज में पी.एच.ई विभाग ने लगाया बोर
दो गांव में लगा शासकीय बोर निकला भरपूर पानी तो ग्रामीण जनताओं ने बोर मशीन पर जमकर की फूल वर्षा
समाजसेवी एम.एस. मेवाड़ा का फूल माला व साफा पहनाकर किया धन्यवाद मुख्यमंत्री व पी.एच.ई. मंत्री, प्रमुख अभियंता अधीक्षण यंत्री पी.इच.ई. भोपाल का ग्रामीण जनता ने ताली बजाकर किया धन्यवाद।
सीहोर- ग्राम लसुडिय़ा खास व ग्राम बिलकिसगंज की ग्रामीण जनता जल संकट से जूझ रही थी। दो-दो कि.मी. दूर से कही झिरी खोदकर कही कुए से , कही पैदल , साईकिल, मोटर साईकिल से पानी लाने को मजबूर थे।
दोनो गांव के ग्रामीण जनो ने किसान व समाजसेवी एम.एस. मेवाड़ा जी के नेतृत्व में भोपाल पंहुचकर मुख्यमंत्री कार्यालय, पी.एच. ई. मंत्री व मुख्य सचिव कार्यालय प्रमुख अभियंता पी.एच.ई. विभाग भोपाल को ज्ञापन देकर दोनो गांव में नलकूप खनन कराने की मांग की गई थी।
उक्त दोनो गावं की नलकूप खनन की मांग पर मुख्यमंत्री कार्यालय व मुख्य सचिव कार्यालय पी.एच. ई. मंत्री सम्पतिया उइके मेडम साहिबा जी से शीघ्र नलकूप खनन कराने के निर्देष दिए गए थे।
विगत दिनों दोनो गांव की जनता ने जल संकट को लेकर कही पानी की टंकी पर चढकर, पानी के खाली बर्तन बजाकर प्रदर्षन किया था।
जब समय रहते नलकूप खनन नही हुआ तो ग्रामीण जनता द्वारा मजबूरी में किया गया था प्रदर्षन। जिसको कई पत्रकार भाईयो ने अपने अखबारो में प्रमुखता से प्रकाषित किया था।
, जिसकी खबर सीहोर जिले के कई पत्रकार भाइयो ने अपने अखबार में प्रमुखता से लगाई थी। वही कई इलेक्ट्रानिक मिडिया , सोषल मिडिया ने इन गांवो की खबर को प्रमुखता से दिखाया था।
जब दोनो गांव में लगे बोर तो ग्रामीण जनता , महिल बुजुर्ग बच्चो ने बोर मषीन पर जमकर की फूल वर्षा मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव जी व पी.एच. ई. मंत्री सम्पतिया उइके मेडम साहिबा जी व मुख्य सचिव अनुराग जैन मप्र. शासन प्रमुख अभियंता के.के. सोनगरा साहब एवं अधीक्षण यंत्री  सुनिल चुतुर्वेदी साहब भोपाल, कलेक्टर सीहोर, का धन्यवाद करते हुए किसान व समाजसेवी एम एस मेवाड़ा जी को फूल माला व साफा पहनाकर एवं गांव के बुजुर्ग किसान प्रहलाद सिंह का धन्यवाद करते हुए, पी.एच इ विभाग के अधिकारी, मैकेनिकल विभाग पी.एच.ई. के अधिकारी तिवारी जी कार्यपालन यंत्री सीहोर का जोरदार ताली बजाकर धन्यवाद किया साथ ही समाचार पत्रकार भाईयों का , सोषल व इलेक्टानिक मिडिया पत्रकार भाईयो का जौरदार धन्यवाद के नारे लगाते हुए ग्रामीण जनता ने सभी का माना आभार ।
इस मौके पर ग्राम लसुडिय़ा खास के प्रहलाद सिह सरपंच, समाजसेवी एम एस मेवाड़ा, ज्ञानसिह मेवाड़ा, दोलतसिंह, कमलसिंह, बनेसिंह, चतरसिंह, रूकमा मेवाड़ा, संगीता गोस्वामी, पूजा बाई गोस्वामी, ममता बाई, सागर बाइ्र, मुस्कान मेवाड़ा, गायत्री , सपना गोस्वामी, ज्योति गोस्वामी एवं सैकड़ो महिला पुरूष बच्चे, बुजुर्ग शामिल थे।

Previous articleनगर में संचालित  कोचिंग तथा लाइब्रेरी में व्याप्त अनियमित्ताओं के निराकरण हेतु अभाविप ने सौंपा ज्ञापन
Next articleआज खेला जाएगा प्रतियोगिता का फाइनल