नगर में संचालित  कोचिंग तथा लाइब्रेरी में व्याप्त अनियमित्ताओं के निराकरण हेतु अभाविप ने सौंपा ज्ञापन

Join Us

शीघ्र निराकरण की एसडीएम से की मांग
सीहोर। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद  सीहोर नगर इकाई ने जिला संयोजक बलवीर राजपूत के नेतृत्व में एसडीएम को ज्ञापन सौंपा, जिसमें बताया गया कि नगर में संचालित लाइब्रेरी और कोचिंग संस्थानों में व्याप्त कमियों से अवगत बताया कि नगर में संचालित कई लाइब्रेरी एवं कोचिंग संस्थाएं बिना पंजीयन के संचालित है। संस्थाओं में छात्रों की सुरक्षा की दृष्टि से अग्निशमन यंत्र तथा अन्य आवश्यक उपकरण भी नहीं है। कई संस्थान  तलघरों में संचालित है , जो छात्रों के जीवन पर सबसे बड़ा खतरा है। संस्थानों में विद्यार्थियों को आईडी कार्ड न देने से प्रतिदिन असामाजिक घटनाएं होती रहती है। कई शासकीय शिक्षक नियम विरुद्ध तरीके से कोचिंग का संचालन कर रहे है। अभाविप ने मांग की है कि उक्त समस्याओं को संज्ञान में लेते हुए शीघ्र आवश्यक कार्यवाही की जाए, जिससे विद्यार्थियों की सुरक्षा सुनिश्चित हो सके एवं नगर में अनुशासन एवं व्यवस्था बनी रहे। इस अवसर पर विशाल यादव, ख़ुशाल  मोटवानी, विष्णु ठाकुर आदि उपस्थित रहे।

Previous articleराष्ट्रीय तंबाकू  नियंत्रण कार्यक्रम के तहत उत्कृष्ट विद्यालय में कार्यशाला आयोजित
Next articleदो गांव के जल संकट की खबर का हुआ असर