सीहोर स्थानीय, शासकीय उमावि . क्रमांक 1, सीहोर राष्ट्रीय तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम के अंतर्गत कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला का उद्देश्य उत्कृष्ट विद्यालय में आयोजित कार्यशाला का उद्देश्य छात्रों को तंबाकू के दुष्प्रभावों के बारे में जागरूक करना और उन्हें तंबाकू मुक्त जीवन जीने के लिए प्रेरित करना था। इस कार्यशाला में छात्रों को तंबाकू के सेवन से होने वाले स्वास्थ्य समस्याओं के बारे में डॉक्टर नेहा सिंह द्वारा जानकारी दी गई, जैसे कि कैंसर, फेफड़ों की बीमारियों और हृदय संबंधी बीमारियों के बारे में विस्तार से बताया।
कार्यशाला की गतिविधियाँ
उत्कृष्ट विद्यालय परिसर में तंबाकू निषेध बैनर , संदेश, दीवार पर बने संकेतक को अधिकारियों द्वारा सूक्ष्म निरीक्षण किया गया एवं वीडियो ग्राफी भी की गई। कार्यशाला में छात्रों को तंबाकू के दुष्प्रभावों के बारे में जानकारी देने के अलावा, तंबाकू मुक्त एंबेसडर भी बनाया गया। ये एंबेसडर अपने विद्यालय को तंबाकू मुक्त रखने में विद्यालय प्रशासन का सहयोग करेंगे। कार्यशाला में छात्रों द्वारा प्रश्न पूछे गए, उनका उत्तर देकर छात्रों की जिज्ञासा को शांत किया गया।
कार्यशाला का आयोजन
राष्ट्रीय तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम के तहत उत्कृष्ट विद्यालय के सभागार में प्रोजेक्टर के माध्यम से डॉक्टर नेहा सिंह द्वारा पी पी टी से समझाया गया।जिसमें तंबाकू से होने वाले रोग ,उनके लक्षण , हानि का सचित्रण किया गया।
कार्यशाला में मुख्य कार्यपालक डॉक्टर नेहा सिंह, सहायक संचालक सुश्री सलोनी शर्मा , जिला शिक्षा अधिकारी संजय सिंह तोमर, जिला समन्वयक प्राचार्य श्रीमती सुनीता जैन द्वारा कार्यशाला का आयोजन किया गया।
साथ डॉक्टर नेहा सिंह ने बताया कि किशोरों में तंबाकू के सेवन का स्तर लगातार बढ़ता जा रहा है, जिसे रोकना नितांत आवश्यक है ।
कार्यशाला में जिला शिक्षा अधिकारी श्री संजय सिंह तोमर ने अपने संबोधन में बताया कि नई पीढ़ी को उक्त तंबाकू या किसी भी प्रकार की नशे वाली सामग्री से दूर रहने की हिदायत दी। उपस्थित सदन में कहा कि घर को भी जागरूक करे और तंबाकू सेवन से घर को बचाए। यदि घर में कोई तंबाकू से पीड़ित है, तो जिला चिकित्सालय ले जाकर इलाज करवाए। कार्यशाला में बड़ी संख्या में छात्र, अभिभावक, शिक्षक, कर्मचारी, प्रभारी उपस्थित रहे।







