कलेक्टर सोनिया मीना ने किया पिपरिया नगर पालिका का निरीक्षण

Join Us

वित्तीय स्थितिनिर्माण कार्यों और नवाचारों की समीक्षाअधिकारियों को दिए दिशा-निर्देश

नर्मदापुरम/ शुक्रवार को नर्मदापुरम की कलेक्टर श्रीमती सोनिया मीना ने पिपरिया नगर पालिका का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने नगर पालिका की वित्तीय स्थिति, राजस्व व्यय, निर्माण एवं विकास कार्यों, पेंशन प्रकरणों, राजस्व वसूली तथा विभिन्न नवाचारों की गहन समीक्षा की।

निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने नगर पालिका को प्राप्त चुंगी क्षतिपूर्ति के अलावा शासन से प्राप्त अन्य निधियों का उपयोग और उनके व्यय की स्थिति का भी जायजा लिया। उन्होंने मुख्य नगर पालिका अधिकारी (सीएमओ) को स्पष्ट निर्देश दिए कि राजस्व वसूली में किसी भी प्रकार की लापरवाही न हो तथा अधिकतम वसूली के प्रयास किए जाएं ताकि नगर पालिका आत्मनिर्भर बन सके।

कलेक्टर मीना ने नगर पालिका द्वारा प्रारंभ किए गए योजना भवन के नवाचार की सराहना की। सीएमओ द्वारा जानकारी दी गई कि इस भवन में आधार अपडेशन, पेंशन, सामग्री आईडी ई-केवाईसी जैसे कार्यों के लिए अलग-अलग सुविधा काउंटर स्थापित किए गए हैं, जिससे हितग्राहियों को विभिन्न स्थानों पर भटकना नहीं पड़ता।

निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने नगर पालिका भवन का अवलोकन भी किया किया। उन्होंने नगर पालिका परिषद पिपरिया द्वारा निर्मित उद्यान का भ्रमण कर उद्यान की स्वच्छता व्यवस्था पर संतोष व्यक्त करते हुए परिषद की सराहना की।  इस दौरान उद्यान में वृक्षारोपण भी किया।

Previous articleदहेज हत्या के आरोप से पति, सास, ससुर और नंद दोष मुक्त
Next articleकलेक्टर सुश्री सोनिया मीना ने किया पिपरिया तहसील कार्यालय का निरीक्षण