भारतीय सेना को बड़ी कामयाबी, भारत-म्यांमार बॉर्डर पर 10 उग्रवादियों को किया ढेर

Join Us

इंफाल ,(आरएनएस)। भारत-म्यांमार सीमा के पास मणिपुर के चंदेल जिले में असम राइफल्स के जवानों के साथ मुठभेड़ में दस उग्रवादी मारे गए। यह जानकारी भारतीय सेना ने कहा कि बुधवार रात दी।भारतीय सेना की पूर्वी कमान ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर एक पोस्ट में कहा कि खेंगजॉय तहसील के अंतर्गत न्यू समतल गांव के पास एक उग्रवादी समूह के सशस्त्र कैडरों की आवाजाही के बारे में विशेष खुफिया जानकारी पर कार्रवाई करते हुए स्पीयर कोर के तहत असम राइफल्स इकाई ने बुधवार को एक अभियान शुरू किया। सेना ने कहा, अभियान के दौरान संदिग्ध कैडरों द्वारा सैनिकों पर गोलीबारी की गई, जिसके बाद जवानों ने जवाबी कार्रवाई की। गोलीबारी में 10 उग्रवादी मारे गये। बड़ी मात्रा में हथियार और गोला-बारूद बरामद किया गया।

Previous articleदेशभर में जजों की कमी है दिल्ली हाईकोर्ट कोई अपवाद नहीं
Next articleभोपाल की श्रुतिका जैन बनीं सीबीएसई 12वीं की टॉपर