खेलों के माध्यम से बच्चों में आत्मविश्वास और नेतृत्व का विकास संभव

Join Us

हितकारिणी विद्या परिषद द्वारा 15 दिवसीय समर कैंप का समापन

जबलपुर। हमारे जीवन में खेलों का महत्वपूर्ण योगदान है। प्रत्येक खेल बच्चों में अनुशासन, टीमवर्क और आत्मविश्वास के गुण सिखाते हैं, जो जीवन के हर चरण में सफलता के द्वार खोलते हैं, इसलिए प्रत्येक बच्चों को पढ़ाई के साथ साथ खेलों में भी भाग लेना चाहिए ताकि वे एक स्वस्थ, संतुलित और खुशहाल जीवन जी सकें। उक्त बांतें हितकारिणी सभा विद्या परिषद के तत्वावधान में आयोजित 15 दिवसीय समर कैंप के समापन अवसर पर मुख्य अतिथि रादुविवि के कुलगुरू राजेश वर्मा ने बच्चों से कही। विशिष्ट अतिथि हितकारिणी सभा की उप सभापति सुनयना पटेरिया ने कहा कि खेलों में हार जीत का अनुभव बच्चों को मानसिक और भावनात्मक रूप से मजबूत बनाता है। हारने पर बच्चे सीखते हैं कि उन्हें निराश नहीं होना है और इसे चुनौती के तौर पर लेना चाहिए। खेल बच्चों में आत्म विश्वास पैदा करते हैं।
इससे पहले अतिथियों द्वारा हरी झंडी दिखाकर क्रॉस कंट्री रेस का शुभारंभ किया गया, जो हितकारिणी सभा कार्यालय, तीन पत्ती चौक, मालवीय चौक, करमचंद चौक होते हुए हितकारिणी महिला महाविद्यालय खेल मैदान में समाप्त हुयी। प्रतिभागियों को किट और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का भी आयोजन किया गया। विद्या परिषद के सचिव एड जयेश राठौर ने जानकारी दी कि कैंप में राष्ट्रीय स्तर के कोच द्वारा कबड्डी, वालीबॉल, खोखो, तीरंदाजी और योग का प्रशिक्षण दिया गया। गन फॉर ग्लोरी शूटिंग एकेडमी, ग्रेनेडियर्स रेजिमेंटल सेंटर, टीएफआरआई विजिट के साथ बच्चों को मैजिक मैथ्स और फोटो फ्रेमिंग सीखने के गुर सिखाए गए।
इस अवसर पर सचिव एड जयेश राठौर, खेल अधिकारी दिनेश सिंह ठाकुर, राजेंद्र तिवारी, शेखर खंपरिया, संयोजक नरेश तिवारी, सह संयोजक राजीव श्रीवास्तव, प्राचार्य डॉ नीलेश पांडेय, डॉ भावना वर्मा, रजनीश श्रीवास्तव, ज्योत्सना दीक्षित, अर्चना गुप्ता, माधुरी शुक्ला, चित्रा परिहार, रविशकर चौबे, सारिका मिश्रा सहित स्टाफ उपस्थित रहा।

Previous articleऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर रेलवे ने निकाला तिरंगा यात्रा
Next articleजल संरक्षण पर छात्रों के साथ रंगोली,चित्रकला,पोस्टर पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन