ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर रेलवे ने निकाला तिरंगा यात्रा

Join Us

जबलपुर। आज दिनांक 15 मई 2025 को मंडल रेल प्रबंधक महोदय के निर्देशन में तथा वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी के मार्गदर्शन में प्रातः 8 बजे से एक तिरंगा यात्रा का आयोजन ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर किया गया । तिरंगा यात्रा प्रातः 8 बजे Rly Stadium से पुल न 2 से होते हुए Concourse , PF no 1 पर समाप्त हुई । तिरंगा यात्रा में सभी विभागीय अधिकारी , कर्मचारीगण , RPF कर्मी, स्काउट व गाइड के सदस्य , स्पोर्ट्स पर्सन ने भाग लिया ।
जबलपुर मंडल में जबलपुर के अलावा कटनी,दमोह,सागर, सतना,रीवा,ब्यौहारी,खन्ना बंजारी,नरसिंहपुर, गाडरवारा एवम पिपरिया स्टेशन में भी तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। इस यात्रा में सीनियर डीएससी श्री मुनव्वर खान, सहायक कार्मिक अधिकारी (कल्याण) श्री शचीपति नंदन सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारीगणों ने भाग लिया ।

Previous articleनिजी फीजियोथेरेपी केन्द्रों का पंजीयन अनिवार्य
Next articleखेलों के माध्यम से बच्चों में आत्मविश्वास और नेतृत्व का विकास संभव