टीम यामनी ने टीम अंजली को 183 रन से हराया किया फाइनल में प्रवेश

Join Us

सीहोर। शहर के बीएसआई मैदान पर पीपीसीए के तत्वाधान में इंटर हाउस लीग क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। इस प्रतियोगिता में गुरुवार को खेले गए लीग मैच में टीम यामनी ने टीम अंजली को 183 रन के विशाल अंतर से हराया प्रतियोतिगता के फाइनल में प्रवेश किया। इस मैच में टीम यामनी की ओर से आदर्श राय ने 78 गेंद पर 15 चौके और चार छक्कों की मदद से 106 रन की शतकीय पारी खेली, वहीं टीम के साथी खिलाड़ी ने प्रकेंश राय ने 61 गेंद पर 86 रन बनाए इस पारी में 10 चौके और चार छक्के शामिल थे।
डीसीए के मीडिया प्रभारी प्रियांशु दीक्षित ने बताया कि पहले बल्लेबाजी करने उतरी टीम यामनी ने 37.2 ओवर में दस विकेट खोकर 271 रन बनाए थे, जिसमें आदर्श राय ने 106 रन, प्रकेंश राय ने 86 रन और अंश गावा ने 17 रन की पारी खेली। इधर टीम अंजली की ओर से गेंदबाजी करते हुए सक्षम ने 10.2 ओवर में 49 रन देकर छह विकेट, विशांक शिंदे ने दो विकेट और राज कुशवाहा ने एक विकेट हासिल किया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी टीम अंजली 18.2 ओवर में 89 रन पर ढेर हो गई। इसमें हिमांशु चंदवंशी ने 24 रन, राज कुशवाहा ने 21 रन और विशांक शिंदे ने 10 रन की पारी खेली थी। वह टीम यामनी की ओर से आदर्श राय ने तीन विकेट, तानिश्क भार्गव-विरेन्द्र ने दो-दो विकेट के अलावा निर्मल ने एक विकेट प्राप्त किया।

Previous articleजिला नर्मदापुरम में सिविल डिफेन्स वॉलेंटियर्स एवं कोटवारों को नागरिक सुरक्षा का व्यापक प्रशिक्षण प्रदान
Next articleजिले में संचालित निजी विद्यालयों पर अभाविप ने उठाये सवाल