शासकीय मापदण्डों पर खरे नही उतर रहे हैं निजी स्कूल
जिला शिक्षा अधिकारी से की शिकायत
सीहोर। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद सीहोर द्वारा जिले में संचालित निजी विद्यालयों की मान्यता की स्थिति पर गहन अध्ययन एवं निरीक्षण किया गया है, जिसमें निम्नलिखित गंभीर अनियमितताएं पाई गई। जिनमें प्रमुख रूप से विद्यालय बिना उपयुक्त भवन एवं बुनियादी सुविधाओं के संचालित हो रहे हैं।
कई विद्यालयों में पर्याप्त खेल मैदान की व्यवस्था नहीं है, जो छात्रों के समग्र विकास के लिए आवश्यक है। शिक्षकों की नियुक्ति मानकों के अनुरूप नहीं की गई है। कई विद्यालयों में अयोग्य एवं अनुभवहीन शिक्षक कार्यरत हैं। कुछ शासकीय शिक्षक निजी कोचिंग संस्थानों का संचालन कर रहे हैं, जो कि नियमानुसार वर्जित है। विद्यालयों की उक्त अनियमित्ताओं को लेकर अभाविप मांग की है कि उपयुक्त विषयों पर 3 दिनों में जाँच समिति बनाकर कार्यवाही की जाए। ज्ञापन सौंपकर मांग करने वालों में प्रमुख रूप से बलवीर राजपूत, विशाल यादव, खुशाल मोटवानी, अनुराग पारे, प्रमोद त्यागी आदि शामिल हैं।








