भोपाल (आरएनएस)। रातीबड़ इलाके में मंगलवार देर रात एक अधेड़ व्यक्ति ने सीढ़ी की रेलिंग से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान 51 वर्षीय किशोर सिरसाट के रूप में हुई है, जो साक्षी ढाबे के पास रहते थे और मिस्त्री का काम करते थे।
पुलिस के अनुसार किशोर सिरसाट पहले सबरी नगर मल्टी में रहते थे। उन्हें शराब की बुरी लत थी और वे दिन भर की कमाई शराब में उड़ा देते थे। परिजनों को लगा कि माहौल बदलने से आदत सुधर जाएगी, इसलिए वे रातीबड़ इलाके में शिफ्ट हो गए थे। लेकिन शराब की लत पीछा नहीं छोड़ी।
मंगलवार रात किशोर की पत्नी और बेटा कमरे में सो गए थे जबकि वे छत पर बने कमरे में सोने चले गए। रात करीब दो बजे बेटे की नींद खुली थी, तब उसने अपने पिता को बिस्तर पर सोते हुए देखा था।
अंदाजा है कि रात दो बजे से सुबह पांच बजे के बीच किशोर ने फांसी लगाकर खुदकुशी की।
पुलिस ने बताया कि किशोर ने सीढिय़ों की रेलिंग से फंदा बनाकर आत्महत्या की है। शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद बुधवार दोपहर परिजनों को सौंप दिया गया है। आत्महत्या के पीछे कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। फिलहाल मामले की जांच जारी है।
0








