समाजसेवी और बुजुर्ग हुए सम्मानित
जबलपुर / जेठ मास की पवित्र संग्रांद के मौके पर आज नगर के गुरुद्वारों में भव्य कीर्तन दरबार सजाए गए और गुरु का लंगर वितरित किया गया। गुरुद्वारा जी. सी. एफ. में प्रधान महेंद्र सिंह नागी एवं स्त्री सत्संग सभा की प्रधान श्रीमती हरविंदर कौर ने समाजसेवी, बुजुर्ग और विभिन्न प्रकार की निस्वार्थ सेवाएं देने वाले सेवादारों को शाल एवं सिरोपा प्रदान कर सम्मानित किया। रागी जत्था भाई सतनाम सिंह एवं साजिंदे साथियों ने सम सामयिक बारह माहा की गुरुवाणी का श्रवण करवाया और सरबत के भले की अरदास प्रार्थना संपन्न कराई। कार्यक्रम का संचालन महासचिव परमदीप सिंह मैन ने किया । तदोपरान्त कड़ाह प्रसाद और गुरु का लंगर वितरित किया गया।








