शिक्षको के समय पर स्‍कूल नहीं पहुचने से बच्चों का पढ़ाई हो रहा नुकसान

Join Us

 डीईओ कार्यवाही कर प्रतिवेदन दें- आयोग
जबलपुर। जिले की तहसील पाटन के ग्राम कटरा बेलखेड़ा में शासकीय एकीकृत उ.मा. विद्यालय में पदस्थ शिक्षकों द्वारा तय समय पर स्कूल नहीं पहुंचने से छात्र-छात्राओ का पढ़ाई में नुकसान हो रहा है। विद्यालय में लगभग 13 शिक्षक है जिसमें से कई शिक्षक समय पर स्‍कूल नहीं पहुंचते है और कई बार गैर हाजिर भी रहते है। इस कारण स्‍कूल के बच्‍चों को सही से शिक्षा प्राप्‍त नहीं हो पा रही है, जिसके चलते उनकी शिक्षा और पढ़ाई-अध्‍ययन पर बुरा असर पड़ रहा है। मप्र मानव अधिकार आयोग के क्षेत्रीय कार्यालय प्रभारी फरजाना मिर्जा ने बताया कि जनहित में मामले में संज्ञान लेकर मध्यप्रदेश मानव अधिकार आयोग की मुख्यपीठ भोपाल में प्रकरण की सुनवाई करते हुए, सदस्य राजीव कुमार टण्डन की एकलपीठ ने मानव अधिकारों के हनन का मामला मानकर, जबलपुर के जिला शिक्षा अधिकारी से मामले की जांच कराकर, की गई कार्यवाही का प्रतिवेदन एक माह में मांगा है।

Previous articleकिसी को भी सेना पर सवाल उठाने का अधिकार नहीं : सीएम रेखा गुप्ता
Next articleजेठ मास की संग्रांद पर गुरुद्वारों में गूंजी गुरुवाणी