भारत-पाकिस्तान तनाव चलते बंद हुए 32 एयरपोर्ट फिर से खुले

Join Us

नई दिल्ली (आरएनएस)। पहलगाम आतंकी हमले के बाद चलाए गए चार दिवसीय ‘ऑपरेशन सिंदूर’ में भारतीय सेना ने पाकिस्तान के आतंकी ठिकानों को बुरी तरह ध्वस्त कर दिया है। इस सैन्य कार्रवाई के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच हुए सैन्य संघर्ष के कारण जिन हवाई अड्डों को अस्थायी रूप से बंद कर दिया गया था, वे अब फिर से खोल दिए गए हैं। सोमवार को मोहाली स्थित शहीद भगत सिंह अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर उड़ान संचालन दोबारा शुरू हो गया। इससे पहले 7 मई को भारतीय सेना ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के तहत पाकिस्तान के 9 आतंकी ठिकानों पर हमला किया था, जिसके बाद दोनों देशों के बीच चार दिनों तक सैन्य संघर्ष जारी रहा। हालांकि, 10 मई को दोनों देशों के बीच आपसी सहमति से युद्धविराम हुआ था, जिसे पाकिस्तान ने कुछ समय के लिए तोड़ा था। इसके बाद भारत ने एक कड़ा बयान जारी किया था।

Previous articleरोहित शर्मा के बाद विराट कोहली ने भी टेस्ट क्रिकेट को कहा अलविदा
Next articleभारत के साथ बैठकर बात करने की पाकिस्तान की हैसियत नहीं : जीतू पटवारी