निजी अस्पताल की नर्स को शादी का झांसा देकर मेल सहकर्मी ने किया दुष्कर्म

Join Us

 -बाद में बिना बताये दूसरी युवती से कर ली शादी
भोपाल(ए)। निशातपुरा पुलिस ने बायपास स्थित निजी अस्पताल की नर्सिंग स्टाफ की शिकायत पर उसके सहकर्मी के खिलाफ दुष्कर्म और दैहिक शोषण का मामला दर्ज किया है। पीड़िता का आरोप है, कि साथ काम करने के दौरान आरोपी से उसकी दोस्ती हुई थी। बाद मे उसने नजदीकियां बढ़ाते हुए शादी का झांसा देकर आठ महीने तक उसका शारीरिक शोषण किया और अब कहीं और शादी कर ली। पुलिस के अनुसार 25 साल की युवती ने अपनी शिकायत में बताया की वह मूलत: बालाघाट जिले की रहने वाली है। यहां निशातपुरा थाना क्षेत्र स्थित राजवंश कॉलोनी में किराए से रहते हुए बायपास पर स्थित एक निजी अस्पताल में स्टाफ नर्स है। अस्पताल में ही राजगढ़ जिले के नरसिंहगढक़ा रहने वाला आरोपी मनीष अहिरवार नामक युवक मेल नर्स की नौकरी करता है। आरोप है की मनीष ने साथ काम करने के दौरान उससे पहचान बढ़ाई और फिर कहा कि वह उसको प्यार करता है, और शादी करेगा। इसके बाद दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ गई और वह एक साथ समय भी बिताने लगे। सितंबर, 2024 में आरोपी ने जल्द शादी का वादा कर पीड़िता के मकान में ही उसके साथ शारीरिक संबंध बना डाले। इसके बाद आरोपी ने कई बार उसका शारीरिक शोषण किया। इसी बीच पीड़िता को पता चला कि उसके प्रेमी मनीष ने उससे चोरी छिपे 5 मई को किसी दूसरी लडक़ी से शादी कर ली है।

 

Previous articleहम युद्ध नहीं चाहते..लेकिन, ललकारा तो ऐसा जवाब देंगे कि पीढिय़ां याद रखेंगी- शिवराज सिंह
Next articleएम्स में आर्टिफिशियल किडनी की ट्रायल सर्जरी जल्द