भोपाल (निप्र )। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में सोमवार सुबह एक तेज रफ्तार बस ने कई वाहनों को टक्कर मार दी। बस की टक्कर से एक युवती की मौत की सूचना सामने आ रही है। घटना में कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया है। स्कूल बस एक शादी समारोह से वापस लौट रही थी।
जानकारी के मुताबिक टीटीनगर थाना इलाके में रोशनपुरा स्थित विधायक भगवान दास सबनानी के आवास के सामने स्थित लाल बत्ती चौक यह हादसा हुआ है। एक तेज रफ्तार स्कूल बस ने कार, स्कूटी और बाइक समेत करीब छह वाहनों में पीछे से जबरदस्त टक्कर मारी। इसमें मौके पर ही एक वाहन पर सवार युवती की मौत हो गई। करीब एक दर्जन लोग गंभीर रूप से घायल हैं। सूचना मिलने ही विधायक भगवान दास सबनानी, एसडीएम समेत पुलिस के अधिकारी मौके पर पहुंचे। हादसे में दो लोगों की हालत नाजुक है।बीआरटीएस कॉरिडोर निर्माण के समय बैरागढ़ मेन रोड पर बने चौराहे को ध्वस्त कर यहां स्थापित संत कंवरराम प्रतिमा को शिव मंदिर के निकट इस शर्त पर स्थापित किया गया था कि चौराहे को विकसित किया जाएगा। हाल ही में कॉरिडोर को तो हटा दिया गया लेकिन चौराहे का विकास नहीं हो सका।सुंदरीकरण योजना भी पूरी नहीं हो पा रही है। मेन रोड के मध्य में बने चौराहे को भोपाल विकास प्राधिकरण ने विकसित किया था। रोटरी बनाकर यहां महान संत कंवरराम की प्रतिमा को स्थापित किया गया। 2010 में बीआरटीएस कारिडोर का निर्माण हुआ।नगर निगम ने प्रतिमा को हटाने का निर्णय लिया। प्रतिमा को मेन रोड से हटाने का यहां के संगठनों ने सख्त विरोध किया था। संगठनों ने इस शर्त पर प्रतिमा को पास में ही स्थित शिव मंदिर के निकट स्थानांतरित करने की सहमति दी थी कि चौराहे का सुंदरीकरण किया जाएगा लेकिन निगम ने अपना वायदा पूरा नहीं किया।








