टेकचन्द जी महाराज के जन्मोत्सव पर आयोजित चलसमारोह का हिन्दु उत्सव समिति ने किया स्वागत

Join Us

सीहोर । श्री दामोदर तरुण फैन्स क्लब दर्जी समाज सीहोर के तत्वाधान में श्री श्री 1008 गुरु टेकचन्द जी महाराज का जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में भव्य चल समारोह स्थानीय जगदीश मंदिर चौराहा सब्जी मंडी से निकाला गया। हिन्दु उत्सव समिति के अध्यक्ष आशीष गुप्ता के नेतृत्व में पुष्प वर्षा कर चलसमारोह का स्वागत किया गया एवं समाज के वरिष्ठजनों व श्री दामोदर तरुण फैन्स क्लब अध्यक्ष प्रभात माहेश्वरी एवं चल समारोह अध्यक्ष शिवम पडि़हार सहित पदाधिकारियों का पुष्पमाला पहनाकर स्वागत किया एंव टेकचंद जी महाराज चित्र पर माल्यार्पण की। इस अवसर पर प्रमुख रूप से समित अध्यक्ष आशीष गुप्ता, बिल्लु खत्री, राजेन्द्र लोवानिया, सुधीर सोनी, पुरुषोत्तम मीणा, दीपक नामदेव, दिलीप गांधी, मुकेश यादव, संजय अग्रवाल, शंकर लाल शर्मा, शैलु राठौर आदि उपस्थित रहे।

Previous articleनृसिंह कवच और विष्णु सहस्रनाम का पाठ किया
Next articleकामरेड के0 विक्रम राव का निधन पर पत्रकार जगत में महाशोक