कामरेड के0 विक्रम राव का निधन पर पत्रकार जगत में महाशोक

Join Us

 शोकसभा आयोजित कर किये श्रद्धासुमन अर्पित
सीहोर। भारतीय श्रमजीवी पत्रकार महासंघ (आईएफडब्ल्यू जे) के राष्ट्रीय अध्यक्ष, वरिष्ठ पत्रकार, लेखक, समाज सुधारक प्रेस काउंसिल ऑफ़ इंडिया के पूर्व सदस्य कामरेड के0 विक्रम राव का आज तडक़े लखनऊ के एक निजी अस्पताल में 85 वर्ष की आयु में निधन हो गया । उनके निधन के समाचार सुनते ही देश भर के मीडिया जगत में शोक की लहर छा गई । आईएफडब्ल्यू जे के जिलाध्यक्ष ए.आर.शेख मुन्शी के द्वारा जिला मुख्यालय पर शोकसभा आयोजित कर उपस्थित पत्रकारों ने कामरेड के0 विक्रम राव के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजली अर्पित की। इस अवसर पर वरिष्ठ पत्रकार शैलेश तिवारी ने श्री राव के निधन को पत्रकार जगत में बड़ी क्षति बताते हुए अपनी ओर श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए कहा कि
श्री के विक्रम राव ने जीवन के अंतिम सांस तक पत्रकारिता धर्म निभाते हुए पत्रकारों के हित में संघर्ष किया ।  वे अपने राष्ट्रीय स्तरीय संगठन के माध्यम से विभिन्न प्रदेशों एवं जिलों में पत्रकारों की इकाइयों को गठन कर निरंतर पत्रकार जगत के हित की गतिविधियों का संचालन कराया करते थे ।
ए.आर.शेख मुन्शी ने उनके जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि श्री राव का सीहोर से भी बड़ा प्रेम रहा है। सीहोर के पत्रकारों ने उनके नेतृत्व में कई राष्ट्रीय अधिवेशन एंव कार्यशालाओं का आयोजन कर सहभागिता की। उनके द्वारा पत्रकारों के लिये किये गये कार्य अतुल्यनीय है। इस अवसर पर वरिष्ठ साहित्यकार व लेखक संतोष जैन संतु, आशीष गुप्ता, पुरुषोत्तम मीणा ने भी अपने विचार व्यक्त करते हुए श्रद्धांजली अर्पित की एवं उनके शेकसंतृप्त परिजनों को दु:ख सहन करने शक्ति एंव श्री राव को भगवान अपने श्रीचरणों में स्थान दें ऐसी ईश्वर से कामना की। श्रद्धांजलि अर्पित करने वालों में प्रमुख रूप से संतोष सिंह,मनोज दिक्षित मामा, राधेश्याम राय, कमलेश शर्मा, चन्दर सिंह मेवाड़ा, सचिन ठाकुर आदि।

Previous articleटेकचन्द जी महाराज के जन्मोत्सव पर आयोजित चलसमारोह का हिन्दु उत्सव समिति ने किया स्वागत
Next articleइंटर हाउस लीग क्रिकेट प्रतियोगिता, आदित्य ने खेली 84 रन की शानदार पारी