मातृ दिवस समारोह एवं रक्तदान शिविर

Join Us

भोपाल (आरएनएस)। इस दुनियां में ईश्वर से भी बड़ा पद यदि किसी को दिया गया है तो वो हमें जन्म देने वाली मां का है। संसार में माता-पिता को सेवा से बढक़र कोई तीर्थ नहीं होता, लेकिन आज के समय में युवा पीढ़ी अपने माता-पिता को अपने साथ रखने में भी परहेज कर रही हैं। बुजुर्ग माता पिता को बेघर करके आगे का जीवन जीने के लिए सामाजिक संस्थाओं के हवाले कर देती हैं। इस स्थिति में हमारा कत्र्तव्य हैं कि हम उन बुजुर्गों को, जन्म देने वाली माताओं को अकेलापान महसूस न होने दें और हम उनका सम्मान करें। इसी भावना के साथ मातृ दिवस के उपलक्ष्य में सेवा भारती, आनंदधाम वृद्धाश्रम (वरिष्ठजन सेवाकेंद्र) में रविवार दिनांक 11 मई को सुबह 10.30 बजे वस्त्र वितरण एवं रक्तदान शिविर का आयोजन किया जा रहा है। मदर केयर संस्था एवं यूथ आर्मी द्वारा मातृ शक्ति के सम्मान में उन्हें वस्त्र एवं फल वितरित किए जाएंगे। साथ ही प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में आतंकवाद के विरुद्ध संचालित ऑपरेशन सिंदूर को दृष्टिगत रखते हुए रक्तदान शिविर का आयोजन भी किया जाएगा।
मदर केयर संस्था और यूथ आर्मी संस्था के संयोजक नीलेश पाठक ने बताया कि यूथ आर्मी संस्था युवाओं को अपने माता पिता की सेवा हेतु प्रेरित करने के लिए पिछले 10 वर्षों से कार्य कर रही है।
समाज सेवा के लिए किए जा रहे इस नेक कार्य की कवरेज के लिए आपकी संस्था के प्रतिनिधि को भेजने की कृपा करें।

Previous articleभाजपा जबलपुर संभाग की संभागीय बैठक संपन्न
Next articleवन बाइट रेस्टोरेंट में कर्मचारी की हत्या