भूकंप ने बढ़ाई टेंशन, फिलहाल जान माल का नुकसान नहीं!

Join Us

काबुल(ए)। पाकिस्तान पर जैसे हर तरफ से आफत टूटी पड़ी है। एक तरफ भारत से तनाव के बीच पाकिस्तान की सिट्टी-पिट्टी गुम है, उधर आधी रात को जब लोग गहरी नींद में थे तभी धरती कांपी और पाकिस्तान के कई इलाकों में दहशत की लहर दौड़ गई। शनिवार रात 1:44 बजे (भारतीय समयानुसार) पाकिस्तान की जमीन एक बार फिर कांप उठी। बताया जा रहा है कि पाकिस्तान में 4.0 तीव्रता का भूकंप आया। नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी (एनसीएस) के मुताबिक, भूकंप का केंद्र 29.67 डिग्री उत्तर और 66.10 डिग्री पूर्वी अक्षांश-देशांतर पर, जमीन से 10 किलोमीटर नीचे था। यह हाल के हफ्तों में पाकिस्तान में आया चौथा भूकंप है। इससे पहले 5 मई को दो बार जमीन हिली थी, यह भूकंप पहले दोपहर 12:35 बजे अफगानिस्तान में 4.2 तीव्रता का भूकंप आया, फिर शाम 4:00 बजे पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा में चितराल जिले के पास झटके महसूस किए गए।

Previous articleमार्को रुबियो ने पाकिस्तानी सेना प्रमुख असीम मुनीर से की बात, तनाव कम करने पर दिया जोर
Next articleअमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने न्यूनतम 10 प्रतिशत बेसलाइन टैरिफ की पुष्टि की