वाशिंगटन(आरएनएस)। भारत-पाकिस्तान के बीच तनाव लगातार बढ़ता ही जा रहा है। इस बीच, अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने पाकिस्तानी सेना प्रमुख जनरल असीम मुनीर से बात की। उन्होंने तनाव कम करने का आग्रह किया। अमेरिकी विदेश विभाग की प्रवक्ता टैमी ब्रूस ने एक बयान जारी कर इसकी जानकारी दी। बताया कि अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने पाकिस्तानी सेना प्रमुख जनरल असीम मुनीर से बात की। इस दौरान उन्होंने दोनों पक्षों से तनाव कम करने के तरीके खोजने का आग्रह किया और भविष्य में संघर्ष टालने के लिए रचनात्मक वार्ता शुरू करने में अमेरिका की सहायता की पेशकश की। अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने असीम मुनीर से ऐसे समय में बात की है, जब पाकिस्तान की ओर से भारतीय क्षेत्रों पर लगातार ड्रोन से हमला किया जा रहा है, जिसका भारतीय सेना करारा जवाब दे रही है। इससे पहले, व्हाइट हाउस ने बताया था कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप चाहते हैं कि भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव जल्द से जल्द कम हो।








