नहीं सुधरा पाकिस्तान, श्रीनगर में 40 से 50 ड्रोन देखे गए; जम्मू, कठुआ और उधमपुर में ब्लैकआउट

Join Us

जम्मू-कश्मीर (ए)। श्रीनगर, राजौरी, पुंछ, अखनूर समेत कई इलाकों में पाकिस्तान लगातार हमले कर रहा है। हालांकि हमारी फौज पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब दे रही है। पाकिस्तान नापाक हरकत करने से बाज नहीं आ रहा है। जम्मू के सांबा, अखनूर, राजौरी और उधमपुर में पाकिस्तान की तरफ से सीजफायर वायलेशन किया है। इसके अलावा पाकिस्तान की तरफ से फिर ड्रोन भेजा गया है। भारत के एयर डिफेंस सिस्टम ने पाकिस्तानी ड्रोन को मार गिराया है।
श्रीनगर में 40-50 ड्रोन देखे गए
जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग जिले में गोलीबारी जारी है। फायरिंग के बाद तेज ब्लास्ट की आवाज सुनी गई। श्रीनगर में सडक़ें खाली, धमाके सुनाई दे रहे हैं। श्रीनगर में 40-50 ड्रोन देखे गए हैं।
श्रीनगर और जम्मू में ब्लैकआउट
श्रीनगर के अलावा अनंतनाग और जम्मू के कुछ इलाकों में पाकिस्तानी ड्रोन्स स्पॉट किए गए हैं। श्रीनगर और जम्मू में सुरक्षाबलों ने ब्लैकआउट किया है। बॉर्डर वाले जिलों की भी बिजली काट दी गई है। लोगों को घरों में रहने को कहा गया है।

Previous articleफगवाड़ा के गांव में मिसाइल गिरने से बना 10 फुट गहरा गड्ढा, खेत में लगी आग
Next articleहम जंग से पीछे हटने को तैयार, खौफ में पाकिस्तानी विदेश मंत्री ने भारत के सामने रखी शर्त