भोपाल में नागरिक सुरक्षा स्वयंसेवक पंजीयन शिविर आज

Join Us

भोपाल, (आरएनएस)। भोपाल में नागरिक सुरक्षा के लिए इच्छुक युवाओं के लिए 11 मई को एक विशेष पंजीयन शिविर का आयोजन किया जा रहा है। यह शिविर होमगार्ड एवं सिविल डिफेंस कार्यालय, होमगार्ड लाइन, महिला थाने के पास, प्रात: 11 बजे से आयोजित किया जाएगा। शिविर में भाग लेने के लिए इच्छुक अभ्यर्थियों को प्रात: 11 बजे उपस्थित होना है। पंजीयन के लिए दो पासपोर्ट साइज फोटो एवं आधार कार्ड की फोटो कॉपी साथ लाना आवश्यक है। शिविर के दौरान नागरिक सुरक्षा के अंतर्गत स्वयंसेवक के रूप में कार्य करने की प्रक्रिया से जुड़ी जानकारी दी जाएगी। इस संबंध में अधिक जानकारी के लिए शरद यादव, प्लाटून कमांडर, होमगार्ड भोपाल से मोबाइल नंबर- 9456945723 पर संपर्क किया जा सकता है। शिविर का उद्देश्य शहर में नागरिक सुरक्षा तंत्र को मजबूत करना एवं आपातकालीन स्थितियों में सहायता के लिए प्रशिक्षित जनशक्ति तैयार करना है।

Previous articleवित्तीय वर्ष 2024-25 में एनर्जी हैंडलिंग का नया कीर्तिमान : ऊर्जा मंत्री तोमर
Next articleसामूहिक विवाह सम्मेलनों से वित्तीय मितव्ययता को मिल रहा प्रोत्साहन : मुख्यमंत्री डॉ. यादव