पीएम मोदी के साथ बैठक में सीडीएस,एनएसए और तीनों सेना प्रमुखों के बीच मंथन, 24 एयरपोर्ट 15 मई तक किए बंद

Join Us

नई दिल्ली(ए)। भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़े तनाव के मद्देनजर प्रधानमंत्री आवास पर बेहद अहम बैठक की गई। बैठक में पीएम मोदी के अलावा रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, एनएसए अजित डोभाल, सीडीएस अनिल चौहान और तीनों सेनाओं के प्रमुख मौजूद हैं। बैठक में मौजूदा हालातों पर मंथन किया गया। वहीं देशभर में 24 एयरपोर्टस को अब 15 मई तक बंद करने का ऐलान किया गया है, पहले यह तरीख 10 मई तक थी। इससे पहले आज दिन में भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सशस्त्र बलों के दिग्गजों के एक समूह से मुलाकात की। प्रधानमंत्री ने मौजूदा हालात और विभिन्न मुद्दों पर दिग्गजों के साथ विस्तृत बातचीत की। इसमें पूर्व वायुसेना प्रमुख, सेना प्रमुख, नौसेना प्रमुख और अन्य दिग्गज शामिल थे, जिन्होंने देश की सेवा की है।

Previous articleयुद्ध जैसे हालात के लिए रहे तैयार, गृह मंत्रालय ने राज्यों को किया सतर्क
Next articleजम्मू-कश्मीर से लेकर राजस्थान तक ड्रोन्स अटैक