जम्मू-कश्मीर से लेकर राजस्थान तक ड्रोन्स अटैक

Join Us

फिरोजपुर में परिवार के कई लोग झुलसे; भारत ने कई जगह हमले नाकाम किए
अमृतसर (ए.)। पाकिस्तान ने लगातार दूसरे दिन शुक्रवार को भारत पर ड्रोन्स और मिसाइल से हमले किए। शुक्रवार को शाम होते ही पाकिस्तान ने जम्मू-कश्मीर के 6 सेक्टर उरी, तंगधार, केरन, मेंढर, नौगाम, आरएसपुरा, अरनिया और पुंछ में फायरिंग शुरू कर दी। रात 8:30 बजे पंजाब के फिरोजपुर, अमृतसर में मिसाइल अटैक किया। इसे नाकाम कर दिया गया। उधर, राजस्थान के पोकरण, जम्मू के सांबा में भी ड्रोन हमला किया गया। इसके अलावा श्रीनगर एयरपोर्ट पर भी हमला किया गया।अंवतीपुरा एयरफोर्स स्टेशन पर ड्रोन अटैक को नाकाम किया गया। यहां बड़ा धमाका सुना गया। उधर, चंडीगढ़ और अंबाला में हवाई हमले की चेतावनी दी गई है।

Previous articleपीएम मोदी के साथ बैठक में सीडीएस,एनएसए और तीनों सेना प्रमुखों के बीच मंथन, 24 एयरपोर्ट 15 मई तक किए बंद
Next articleसीमा पर जवान और खेतों में किसान दोनों तैयार, देश में अन्न की कोई कमी नहीं : शिवराज सिंह चौहान