श्री दिगंबर जैन श्रमण संस्कृति संस्थान सांगानेर जयपुर के तत्वावधान में दिनांक 1 से 9 मई तक श्री चिंतामणि पारसनाथ दिगंबर जैन मंदिर आनंद नगर आधारताल में श्रमण संस्कृति संस्कार शिक्षण शिविर का आयोजन किया गया
जिसमे बच्चों को धर्म की शिक्षा संस्कारों का ,पूजन प्रशिक्षण आदि एवं महिला एवं पुरुष वर्ग को जैन धर्म की अमूल्य शिक्षाओं का ज्ञान दिया गया। शिविर समापन पर प्रातः काल जिनेंद्र भगवान की अभिषेक शांति धारा भक्तांबर महामंडल विधान एवं बच्चों को बुद्धि एवं आरोग्यता वर्धक संस्कार प्रदान किए गए यह अनुष्ठान संस्कराचार्य पंडित अरुण जैन शास्त्री जबलपुर द्वारा कराया गया तत्पश्चात विशाल भव्य शोभा यात्रा निकाली गई जिसमें जैन ध्वज, मंगल कलश, मां जिनवाणी को सिर पर लेकर के सभी श्रावक लोग मंदिर की परिक्रमा किए।
रात्रि 8:00 बजे से भव्य समापन समारोह में सांगानेर से पधारे हुए विद्वानों का ,शिविर संयोजकों का ,प्रथम द्वितीय तृतीय स्थान आने वाले प्रतिभागियों का एवं सभी का सम्मान समारोह आयोजित किया गया कार्यक्रम का संचालन श्री नवल कुमार जैन ने किया
पंडित अरुण जैन शास्त्री जबलपुर क्षेत्रीय प्रभारी जबलपुर संभाग के द्वारा शिविर के महत्व बताते हुए कहां ऐसे सिर्फ धर्म और संस्कृति को जीवंत रखने के लिए अति आवश्यक है
।उक्त कार्यक्रम में अध्यक्ष धर्मेंद्र जैन भरा मनीष जैन सुभाष बड़कुल अनिल जैन इंजीनियर संजय जैन पंडित अमित शास्त्री प्रदीप जैन रद्दी श्री यतिश जैन नवल जैन कैलाश जैन कटंगा नीरज जैन श्रीमती आभा निशा कोठारी अनीता जैन रश्मि जैन सुषमा जैन चंद्रकांता बड़कुल चंद जैन मीना जैन ज्योति जितेंद्र जैन आदि अनेक श्रावक श्राविका उपस्थित रहे।








