नर्मदापुरम/ समर इंटर्नशिप अपॉर्च्युनिटी विथ प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण अंतर्गत समर इंटर्नशिप उन छात्रों के लिए डिज़ाइन की गई है जो वर्तमान में बी.आर्क और एम.आर्क तथा बी.ई/बी.टेक सिविल इंजीनियरिंग के छात्र उक्त कार्यक्रम के लिए नामांकित होना हैं। जिसके अंतर्गत छात्रों को प्रदत्त क्षेत्र में विशिष्ट भू-जलवायु क्षेत्रों का दौरा करना होगा तथा विभिन्न क्षेत्रों में मौजूद आवास प्रकारों का दस्तावेज़ीकरण करना होगा। यह अध्ययन मध्य प्रदेश के 55 जिलों के 313 विकासखण्ड अंतर्गत किया जाना है। अध्ययन हेतु दस्तावेज़ीकरण का टेम्प्लेट एसपीए भोपाल द्वारा विकसित किया गया है। जो मध्य प्रदेश में पीएमएवाई-जी शील्ड के लिए पीएमयू में अनुसंधान सलाहकार विंग है। एसपीए भोपाल 14 मई 2025 को प्रशिक्षकों का प्रशिक्षण (ऑनलाइन) आयोजित करेगा। जिससे उन्हें छात्र समुदाय के बीच इंटर्नशिप के विवरण का प्रसार करने में मदद मिलेगी। ग्रीष्मकालीन इंटर्नशिप के लिए आवेदन 20 मई 2025 तक खुले हैं। छात्रों को दिए गए लिंक पर https://forms.gle/c6sSCM9fyUjXUgmo9 गूगल फार्म के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन करना होगा। छात्रों को उनके चयन और पोस्टिंग के स्थान के बारे में 26 मई 2025 तक सूचित किया जाएगा। उन्हें 2 जून 2025 को भोपाल, विकास भवन अरेरा हिल्स में रिपोर्ट करना होगा, जहां उनका ओरिएंटेशन आयोजित किया जाएगा।






