तिलमिलाए पाकिस्तान ने की एलओसी पर फायरिंग, 3 भारतीय नागरिकों की मौत, भारतीय सेना ने भी दिया करारा जवाब

Join Us

श्रीनगर (आरएनएस)। पहलगाम आतंकी हमले के 15 दिन बाद भारत ने मंगलवार रात 1:44 बजे पाकिस्तान और पीओके में आतंकी ठिकानों पर मिसाइल हमले किए। जवाब में पाकिस्तान ने जम्मू-कश्मीर में नियंत्रण रेखा और अंतरराष्ट्रीय सीमा पर रातभर भारी गोलाबारी की। इसमें 3 नागरिकों की मौत हो गई और 10 से ज्यादा लोग घायल हुए।
भारतीय सेना ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के तहत बहावलपुर समेत 9 ठिकानों को निशाना बनाया। बहावलपुर जैश-ए-मोहम्मद का बड़ा अड्डा है। सेना ने ङ्ग पर पुष्टि की कि भीमबेर गली सेक्टर में पाकिस्तान ने संघर्ष विराम का उल्लंघन किया, जिसका जवाब दिया गया।
पाकिस्तानी गोलाबारी से पुंछ के मनकोट में महिला की मौत हुई, उसकी 13 साल की बेटी घायल हो गई। पुंछ, राजौरी, कुपवाड़ा और उरी सेक्टर में मोर्टार और तोप से हमले हुए। लोगों को बंकरों में छिपना पड़ा। हालात को देखते हुए जम्मू, सांबा, कठुआ, राजौरी और पुंछ जिलों में आज सभी स्कूल-कॉलेज बंद हैं। 22 अप्रैल को पहलगाम में हुए आतंकी हमले में 26 नागरिक मारे गए थे। तब से यह जम्मू-कश्मीर में गोलीबारी की लगातार 13वीं रात रही।

 

Previous articleआतंक के खिलाफ हर कार्रवाई में सरकार को हमारा समर्थन , ऑपरेशन सिंदूर पर बोले कांग्रेस अध्यक्ष खरगे
Next articleऑपरेशन सिंदूर: सेना और सरकार ने किए कई खुलासे