भारत की एयर स्ट्राइक के बाद इस्लामाबाद में स्कूल-कॉलेज बंद, आदेश जारी

Join Us

इस्लामाबाद (आरएनएस)। भारतीय सेना द्वारा ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के तहत पीओके स्थित आतंकी ठिकानों पर की गई एयर स्ट्राइक के बाद पाकिस्तान में हडक़ंप मच गया है। पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद में सभी सार्वजनिक और निजी क्षेत्र के स्कूलों और कॉलेजों को बंद रखने का आदेश जारी किया गया है। जिला मजिस्ट्रेट कार्यालय इस्लामाबाद ने एक आदेश में कहा है कि मौजूदा सुरक्षा स्थिति के कारण यह अधिसूचित किया जाता है कि इस्लामाबाद राजधानी क्षेत्र के अधिकार क्षेत्र में सभी सार्वजनिक और निजी क्षेत्र के स्कूल और कॉलेज 07 मई 2025 (बुधवार) को बंद रहेंगे। हालांकि, सभी निर्धारित परीक्षाएं 7 मई को योजना के अनुसार होंगी और इस पर कोई असर नहीं पड़ेगा।भारत ने 7 मई को पहलगाम आतंकी हमले का बदला लिया। भारतीय सेना ने नौ आतंकी ठिकानों पर ऑपरेशन सिंदूर को सफलतापूर्वक अंजाम दिया है। पीएम नरेंद्र मोदी लगातार इस पूरी सैन्य कार्रवाई पर नजर रखे हुए हैं।
भारतीय सेना के प्रवक्ता ने कहा, हमारे हमले केंद्रित और सटीक थे। हमने केवल उन आतंकी ठिकानों को निशाना बनाया, जहां से भारत के खिलाफ हमले की योजना बनाई गई थी।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वरिष्ठ अधिकारियों के साथ रात भर ऑपरेशन की प्रगति पर बारीकी से नजर रखी। सूत्रों ने पुष्टि की कि प्रधानमंत्री राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकारों और सैन्य कमांडरों के साथ लगातार संपर्क में थे, ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि अभियान योजना के अनुसार आगे बढ़े।

 

Previous article‘ऑपरेशन सिंदूर’ के बाद पाकिस्तान की बौखलाहट, अपना पूरा एयर स्पेस बंद किया; क्यों उठाया ये कदम?
Next articleभारत ने पाकिस्तान पर दागीं 24 मिसाइलें,100 से ज्यादा आतंकी ढेर