एटीएम गए पीएचई कर्मचारी का कार्ड चेंज कर शातिरो ने की 10 हजार की ठगी

Join Us

भोपाल (ए)। गौतम नगर थाना इलाके में शातिर ठगो ने पीएचई कर्मचारी के साथ 10 हजार की धोखाधड़ी कर डाली। फरियादी एटीएम पैसे निकालने गए थे, जहां उनका कार्ड एटीएम में फंस गया उसी दौरान दो जालसाजो ने उनकी मदद के बहाने एटीएम बदल लिया और फिर 10 हजार की रकम निकाल ली। थाना पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार करोंद निवासी उत्तम सिंह (55) ने लिखित शिकायती आवेदन देते हुए बताया की वह पीएचई में कर्मचारी हैं। सोमवार शाम को वह डीआईजी बंगला चौराहा स्थित एटीएम में रुपए निकालने पहुंचे थे। मशीन में उनका एटीएम कार्ड फंस गया। उसी दौरान बूथ में आये दो युवको ने उनकी मदद करते हुए एटीएम निकालने की बात कही। मदद के बहाने आरोपियों ने उनका एटीएम निकाला और उनकी नजरें बचाकर कार्ड बदलते हुए दूसरा कार्ड उन्हें दे दिया। इसके बाद जालसाजों ने दूसरे एटीएम जाकर 10 हजार रुपए निकाल लिए। बाद में जब उत्तम सिंह के मोबाइल पर रकम निकालने का मैसेज आया तब वह वापस एटीएम पहुंचे लेकिन तब तक शातिर युवक चपंत हो चुके थे। इसके बाद वह थाने पहुंचे पुलिस ने जॉच के बाद अज्ञात आरोपियो के खिलाफ प्रकरण दर्ज जांच में शुरू कर दी है। ठगो का सुराग जुटाने के लिये पुलिस एटीएम बूथ में लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाल रही है।

Previous articleऑपरेशन सिंदूर को लेकर शहर में जश्न, ढोल की थाप पर नाचे, मिठाइंयॉ बांटी, पटाखे फोड़े
Next articleदुनिया को भारत ने बताया हमने आतंकी ठिकानों पर की एयर स्ट्राइक, यूएन महासचिव ने जताई चिंता