गन्ने का रस पीने आये सिरफिरे ने दुकानदार पर किया एसिड अटैक

Join Us

 -महिलाओ से दूर बैठने का कहने पर भडक़ गया था आरोपी
भोपाल(ए)। शहर के गांधी नगर थाना इलाके में गन्ने का रस पीने आये दुकानदार पर युवक द्वारा एसिड अटैक किये जाने की सनसनीखेज घटना सामने आई है। एसिड अटैक से दुकानदार के हाथ-पांव झुलस गए। मौके पर मौजूद अन्य लोगो ने अंजाम देने वाले युवक को पकड़ लिया जिसे बाद में पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। थाना पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार फरियादी राजेश नाम का युवक आशाराम तिराहे पर गन्ने के जूस की दुकान संचालित करता है। दोपहर करीब साढ़े तीन बजे आरोपी प्रमोद साहू नामक युवक उसकी दुकान पर गन्ने का रस पीने आया था।उस समय राजेश की दुकान पर पहले से कई महिला ग्राहक बैठी थीं, प्रमोद उन महिलाओ के पास जाकर बैठ गया। दुकानदार राजेश ने उसे महिलाओ से हटकर दूसरी जगह बैठने की बात कही। राजेश की बात सुनकर प्रमोद भडक़ गया और उसने अपने पास मौजूद बैग से बोतल निकाली और उसमें भरा एसिड राजेश पर फेंक दिया। एसिड शरीर पर पड़ते ही झूलसने से राजेश की चीखे निकल गई। इसके बाद आसपास मौजूद लोगों ने उसे बचाते हुए आरोपी प्रमोद को पकड़ते हुए पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने उसे अपनी हिरासत में थाने ले गली, वहीं एसिड अटैक से झुलसे राजेश को इलाज के लिये अस्पताल पहुंचाया गया है। मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर आगे की कार्यवाही शुरू कर दी है।

Previous articleभोपाल में हुआ आपदा प्रबंधन मॉक ड्रिल और ब्लैक आउट का अभ्यास
Next articleऑपरेशन सिंदूर को लेकर शहर में जश्न, ढोल की थाप पर नाचे, मिठाइंयॉ बांटी, पटाखे फोड़े