बेमौसम बारिश से मप्र तरबतर

Join Us

24 घंटे में 50 शहरों-कस्बों में गिरा पानी अशोकनगर में आंधी से टावर गिरा, 16 जिलों में बारिश, ओले गिरे
भोपाल (ए.)। मप्र में सोमवार को भी तेज आंधी, ओले और बारिश का दौर जारी रहा। शाजापुर, नीमच, सीहोर में ओले गिरे, जबकि गुना में आंधी की रफ्तार इतनी तेज थी कि शादी का टेंट तक उड़ गया। अशोकनगर में एक मोबाइल टावर गिर गया। भोपाल, ग्वालियर, मंदसौर, रायसेन, विदिशा, रतलाम, भिंड, छतरपुर, मऊगंज,पन्ना, खरगोन समेत कई जिलों में बारिश का दौर जारी रहा। धूलभरी आंधी चली। ग्वालियर-सतना में 3 मिमी, गुना-नौगांव में 2 मिमी, रायसेन में 5 मिमी, छिंदवाड़ा में 1 मिमी, खजुराहो में 4 मिमी दर्ज की गई। बाकी जिलों में भी बारिश हुई, पर कम पानी गिरने से वह दर्ज नहीं हो सकी।
मप्र में बीते 24 घंटे में 50 शहरों-कस्बों में पानी गिरा। रायसेन में धूलभरी आंधी चली। अगले 12 घंटे के अंदर ग्वालियर-चंबल संभाग में ओले गिरने का अलर्ट है। इनमें मुरैना, गुना, विदिशा, ग्वालियर, शिवपुरी जिले के साथ पन्ना भी शामिल हैं। यहां गरज-चमक के साथ आकाशीय बिजली भी गिर सकती है। साथ ही 60 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से आंधी भी चल सकती है। इसी तरह श्योपुर, भिंड, अशोकनगर, विदिशा, राजगढ़, आगर-मालवा, शाजापुर, खंडवा, छतरपुर, सतना, मैहर में हल्की बारिश हो सकती है। कटनी, सिवनी, मंडला, उमरिया, शहडोल, भोपाल, छिंदवाड़ा और रीवा जिलों में भी मौसम बदला रहेगा।
कई शहरों में तापमान में गिरावट
इधर, अधिकांश शहरों में दिन के तापमान में खासी गिरावट हुई है। रायसेन सबसे ठंडा रहा। यहां पारा 27.4 डिग्री पहुंच गया। एक ही दिन में 8.6 डिग्री की गिरावट हुई है। उज्जैन में 5.5 डिग्री की गिरावट के बाद पारा 35.5 डिग्री पर आ गया। भोपाल, इंदौर, ग्वालियर, जबलपुर में भी पारे में गिरावट हुई।

Previous articleआप मामले की संवेदनशीलता को नहीं समझते, पहलगाम हमले में दायर याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने लगाई फटकार
Next articleमुख्यमंत्री डॉ. यादव आज हाई एवं हायर सेकेण्डरी स्कूल के परीक्षा परिणाम करेंगे घोषित