रथ में विराजमान होंगे भगवान जगदीश, बलदाऊ और सुभद्रा
सीहोर। हर साल की तरह इस साल भी जगदीश मंदिर टाट बाबा परमार क्षत्रिय समाज ट्रस्ट के तत्वावधान में निकाली जाने वाली रथ यात्रा आस्था और उत्साह के साथ निकाली जाएगी। इस मौके पर शहर के छावनी स्थित मंदिर पर विशेष पूजा अर्चना की जाएगी और आगामी 27 जून को शहर में भव्य यात्रा निकाली जाएगी। इसको लेकर शहर के प्राचीन जगदीश मंदिर में समाजजनों की एक बैठक का आयोजन किया गया था। जिसमें आगामी दिनों में होने वाले भव्य आयोजन को लेकर चर्चा की गई। इस मौके पर सर्वसम्मति से समाज के वरिष्ठ सुरेश गब्बर परमार को चल समारोह का अध्यक्ष बनाया गया है। इस मौके पर समाज के प्रांतीय अध्यक्ष सुरज सिंह परमार, मंडलोई चंदर सिंह परमार, तुलसीराम पटेल, शिव परमार, विष्णु परमार रोलूखेड़ी, शेर सिंह परमार, देवनारायण, अनार सिंह, हरीश परमार, मुकेश पटेल, महेन्द्र पटेल, विजय परमार, विमल परमार, विक्रम परमार, गजराज, दिनेश परमार, महेन्द्र, गुलाब, जेपी परमार, मनोहर, जीतमल परमार, बब्लू परमार और नरेश परमार आदि शामिल थे।
इस अवसर पर नवनियुक्त चल समारोह अध्यक्ष गब्बर परमार ने बताया कि इस वर्ष पूर्ण आस्था और उत्साह के साथ जगदीश मंदिर से भव्य चल समारोह निकाला जाएगा। इसके लिए भव्य रथ का निर्माण किया जाएगा। नगर भ्रमण पर रथ में बलदाऊ भैया, बहन सुभद्रा के साथ जगतपति जगन्नाथ स्वामी को विराजमान किया जाएगा और उसके बाद शहर के छावनी से मंडी तक करीब तीन-चार किलोमीटर मार्ग पर विभिन्न सामाजिक संगठनों, जनप्रतिनिधियों द्वारा पुष्प वर्षा कर स्वागत किया जाएगा। इस वर्ष रथ को खिचने का इंतजाम किया गया है। भगवान जगन्नाथ अपने भाई बलभद्र और बहन सुभद्रा के साथ तीन रथों पर सवार होते हैं। सुबह मंदिर परिसर में विशेष आरती का आयोजन किया जाएगा और उसके पश्चात रथ यात्रा निकाली जाएगी।
इस संबंध में जानकारी देते हुए समाज की ओर से शिव परमार मुरली, जेपी परमार, विष्णु परमार रोलूखेड़ी ने बताया कि भव्य आयोजन को लेकर प्रांतीय अध्यक्ष सूरज प्रसाद परमार, मंडलोई चंदर सिंह पर, पूर्व अध्यक्ष तुलसीराम पटेल आदि की सहमति से इस बार रथ यात्रा चल समारोह का अध्यक्ष सुरेश गब्बर परमार को बनाया गया है। इस मौके पर आगामी 27 जून को सुबह मंदिर में भगवान का अभिषेक और पूजा अर्चना के पश्चात रथ यात्रा आरंभ की जाएगी।








