सीहोर। सर्व ब्राह्मण समाज द्वारा भगवान परशुराम का जन्मोत्सव बड़े ही उत्साह पूर्वक मनाया गया। इस अवसर पर प्रति वर्ष अनुसार इस वर्ष भी नगर के प्रमुख मार्गांे से भव्य चलसमारोह निकाला गया। जिसका सभी सामाजिक संगठनों, राजनैतिक संगठनों, जनप्रतिनिधियों एवं वरिष्ठजनों के द्वारा आत्मीय स्वागत सत्कार किये जाने के साथ ही चल समारोह में नगर व ग्रामीण क्षेत्र से शामिल हुए सभी अतिथिगणों पं. महेश दुबे ने आभार व्यक्त किया है। चल समारोह में नगर पालिका एवं पुलिस प्रशासन द्वारा मिले सहयोग पर धन्यवाद व्यक्त किया है। सभी का आभार व्यक्त करने वालों में प्रमुख रूप से सर्वब्राह्मण समाज अध्यक्ष दीपक शर्मा, ग्रामीण अध्यक्ष पं. महेश दुबे, मनोहर शर्मा, सुदीप व्यास सहित समाज के सभी गणमान्य नागरिकों ने सभी का आभार मानते हुए आशा व्यक्त की है कि इसी तरह आप सभी का स्नेह सदैव मिलता रहे।








