श्रमिकों को मिला न्याय : श्रम विभाग की सहायता से प्राप्त हुई मेहनत से किये गये कार्य की राशि

Join Us

नर्मदापुरम/ ग्राम आहारखेड़ा माखन नगर में भरतलाल पाटीदार एवं सुनील पाटीदार निवासी नवादा, जिला उज्जैन द्वारा की गई लहसुन की खेती में ग्राम आहारखेड़ा के श्रमिकों ने मेहनत से कार्य किया था। परंतु कार्य के उपरांत श्रमिकों को उनकी मेहनताना राशि का भुगतान नहीं किया गया, जिस पर श्रमिकों द्वारा श्रम विभाग में शिकायत दर्ज कराई गई।शिकायत की जांच श्रम निरीक्षक सुश्री सरिता साहू द्वारा की गई। इस दौरान उन्होंने अनावेदक श्री सुनील पाटीदार से वीडियो कॉल के माध्यम से संपर्क कर मामले की सुनवाई की। सुनवाई के उपरांत श्रमिकों के हित में निर्णय लेते हुए कुल 30,000 रुपए की बकाया मजदूरी का भुगतान श्रमिकों को कराया गया।

Previous article7 मई को कलेक्टर कार्यालय में आयोजित होगी राजस्व अधिकारियों की समीक्षा बैठक
Next articleकलेक्टर ने जन समुदाय को दी लू से बचाव के साधन अपनाने की सलाह