नर्मदापुरम/ कलेक्टर सुश्री सोनिया मीना की अध्यक्षता में 07 मई को प्रातः 11:00 बजे से राजस्व अधिकारियों की समीक्षा बैठक आयोजित की जाएगी। बैठक कलेक्टर कार्यालय, नर्मदापुरम के सभा कक्ष में सम्पन्न होगी। बैठक के संबंध में समस्त राजस्व अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि वे अपने-अपने अनुभाग की अद्यतन जानकारी के साथ बैठक में अनिवार्य रूप से उपस्थित हों।








