जबलपुर | अनेकांत एवं पाथेय संस्था के संयुक्त तत्वावधान में शिक्षाविद, साहित्यकार आशुतोष तिवारी की प्रथम काव्यकृति ‘विहान’ का विमोचन 4 मई 2025 को सायं 6 बजे से कला वीथिका में आयोजित है। संयोजक राजेन्द्र मिश्रा, डॉ. संध्या जैन श्रुति एवं राजेश पाठक प्रवीण ने बताया कि समारोह के मुख्य अतिथि डॉ.राजेन्द्र कुरारिया कुलपति अवधेश प्रतापसिंह वि.वि. रीवा होंगे। अध्यक्षता आचार्य भगवत दुबे करेंगे। सारस्वत अतिथि आचार्य डॉ. हरिशंकर दुबे होंगे।
विशिष्ठ अतिथि डॉ. अरुणा पाण्डे, डॉ. अभिजातकृष्ण त्रिपाठी डॉ. आराधना तिवारी होंगी।कृति पर चर्चा डॉ.संध्या जैन श्रुति करेंगी।








