मीडियाकर्मी से मारपीट कर लूट का प्रयास, बदमाश ने चाकू मार किया घायल

Join Us

भोपाल(ए)। पिपलानी इलाके में स्थित गोपालनगर दीप मोहनी कॉलोनी के सामने एक मीडियाकर्मी के साथ देर रात बदमाशो ने मारपीट कर लूट का प्रयास किया गया। युवक ने साहस दिखाते हुए बदमाशों का मुकाबला किया इस बीच आरोपियों ने उस पर चाकू से हमला कर दिया। इससे उसे हाथ और सिर में चोट आई है। घायल का एम्स में इलाज चल रहा है। मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। पुलिस के अनुसार, संजीव श्रीवास्तव एक निजी मीडिया संस्थान में पत्रकार हैं। 29 अप्रैल की देर रात 1.30 बजे वह काम के बाद घर जा रहे थे। जैसै ही वह गोपालनगर दीप मोहनी कॉलोनी के सामने पुलिया पर पहुंचा, तभी मोपेड सवार दो बदमाशों ने उन्हें अकेला देखकर रोक लिया। बदमाशो ने संदीप के साथ मारपीट कर उन्हें लूटने की कोशिश की। संदीप बदमाशों से भिड़ गए। एक बदमाश ने चाकू निकालकर संदीप के पेट पर वार किया। संदीप ने हाथ से चाकू पकड़ लिया। इससे उनके हाथ में चोट आई। बदमाश ने फिर से चाकू से उनके सिर पर वार कर दिया जिससे उनके सिर से खून निकल आया। उन्हें लहूलुहान हालत में देख आरोपी वहॉ से भाग निकले। बाद में गंभीर रूप से घायल संदीप को इलाज के लिये एम्स में भर्ती कराया गया। मामला दर्ज कर पुलिस हुलिये आधार पर आरोपियों की पहचान जुटाने के प्रयास कर रही है। साथ ही आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे भी खंगाले जा रहे है।

Previous articleसमग्र आईडी को आधार के साथ ई-केवाईसी लिंकिंग कार्य में लापरवाही बरतने पर 06 वार्ड प्रभारी निलंबित
Next articleसहकारी दुग्ध संघों द्वारा दूध क्रय दरों में वृद्धि