नाले नालियों की सफाई करने में जुट नपा
नर्मदापुरम्। नगरपालिका द्वारा बारिश पूर्व नगर के नाले नालियों की सफाई की जा रही है। सफाई अभियान के तहत बाजार क्षेत्र में स्थित चेंबर्स को तोड़े गए साथ ही उसमें जमीं गंदगी को बाहर किया गया। भारी मात्रा में पालिथिन, प्लास्टिक और र्इंट पत्थर निकले।
’4 चैंबर्स तोड़कर निकाला कचरा’
’स्वच्छता उपनिरीक्षक संजय लुटारे ने बताया कि नगरपालिका अध्यक्ष नीतू महेंद्र यादव एवं मुख्य नगरपालिका अधिकारी हेमेश्वरी पटले के निर्देश पर बाजार क्षेत्र में सफाई अभियान चलाया जा रहा है।’ जिसमें चैंबर्स को जेसीबी की मदद से तोड़कर हटाया गया। बताया कि हलवाई चौक से लेकर लेंडिया बाजार मटन मार्केट तक यह अभियान चल रहा है। करीब 25 ट्राली कचरा निकला है।
नाले नालियों से हटाया अतिक्रमण
नाले नालियों पर किए गए अतिक्रमण को लेकर भी नगरपालिका की टीम द्वारा अतिक्रमण हटाया गया। इसके बाद वहां छोटी जेसीबी की मदद से नाले नालियों की सफाई की। बारिश पूर्व इस अभियान से बाजार क्षेत्र में जल भराव की समस्या के समाधान की संभावना बताई जा रही है।
’व्यापारियों ने किया अवलोकन
शुक्रवार को बाजार क्षेत्र में चल रहे सफाई अभियान का अवलोकन किराना व्यापारी संघ के अध्यक्ष महेंद्र चौकसे और विधायक प्रतिनिधि महेंद्र यादव के साथ स्थानीय व्यापारी भी शामिल रहे।
सफाई की जा रही है
नगरपालिका की स्वच्छता टीम और अतिक्रमण दल को सख्त निर्देश दिए गए हैं। बारिश पूर्व नगर के समूचे छोटे बड़े नाले नालियों से अतिक्रमण हटाकर वहां स्वच्छता अभियान चलाया जाए। समस्त नागरिकगणों और व्यापारीगणों से आग्रह है कि वे नगरपालिका द्वारा चलाए जा रहे स्वच्छता अभियान में सहयोग करें।
हेमेश्वरी पटले
सीेएमओ नर्मदापुरम्,
स्वच्छता अभियान में सहयोग करें
समस्त व्यापारीगणों और नागरिकों से आग्रह है कि नपा के सफाई अभियान में सहयोग करें। जिस किसी ने भी नाले नालियों पर निर्माण किए हैं वे तुरंत हटा लें जिससे कि नाले नालियों की सफाई सरलता से हो सके। साथ ही अपने दुकान प्रतिष्ठान और घर का कचरा वाहन आने पर उसी में डालें। नाले नालियों में फैंकने से जलनिकासी अवरूद्ध होती है।
’नीतू महेंद्र यादव
नपाध्यक्ष नर्मदापुरम्








