शाम को भी चल रही लू की लपटें, सूर्यदेव दिखा रहे रोद्र रूप

Join Us

पारा 42 डिग्री से ऊपर, गर्मी का असर हो रहा तेज

नर्मदापुरम। गर्मी का असर तेज होता जा रहा है। बैशाख में ही ज्येष्ठ माह के समान तेज लू लपट का असर बना हुआ है। मौसम विभाग के अनुसार इन दिनों अधिकतम तापमान 42.2 डिग्री दर्ज हुआ है। बीते कुछ दिनों से तापमान 42 से ऊपर ही उछाल पर है। दिन भर तेज तपन के साथ गर्म हवाएं चलने से लू के थपेडे के कारण झुलसाने वाली गर्मी का असर बना हुआ है। मौसम विभाग के अनुसार अभी और गर्मी बड़ने की संभावना बन रही हेेैं। उन्होने बताया कि राजस्थान क्षेत्र से गर्म हवाएं आ रही हेैं उसके कारण कभी बादलों का रूख तो कभी गर्म हवाओं का रूख बना हुआ है। इस मौसम के चलते आने वाले दिनों में हल्की बूंदाबांदी भी हो सकती है। वहीं डाक्टरों का कहना है कि इस मौसम में छोटे बच्चों और बुजुर्गों का विशेष ख्याल रखने की आवश्यकता है। उनको पीने के पानी की कमी नहीं होने देना चाहिए। देापहर के समय धूप से बचें। बासा भोजन नहीं करना चाहिए। तेज गर्मी से सावधान रहने की आवश्यकता है। शरीर में पानी की कमीं नहीं आने देना चाहिए। लू का असर दिखते ही उपचार जरूर कराना चाहिए।

Previous articleजातीय जनगणना के लिए सरकार ने शुरू की तैयारी, एआई का भी होगा इस्तेमाल
Next articleपति की संदिग्ध मौत के बाद पत्नी ने पुलिस प्रशासन के साथ ही पीएम, रक्षा मंत्री से गहन जांच की लगाई थी गुहार