जबलपुर । पश्चिम मध्य रेल के मुख्यालय में कार्यरत एक कर्मचारी सहित जबलपुर, भोपाल, कोटा मण्डलों एवं दोनों कारखानों के कुल 84 रेलकर्मी बुधवार 30 अप्रैल 2025 को सेवानिवृत्त हुए।
पश्चिम मध्य रेल मुख्यालय में माह के अंतिम कार्य दिवस 30 अप्रैल 2025 को अपर महाप्रबंधक श्री प्रमोद कुमार खत्री ने वरिष्ठ खण्ड अभियंता (ड्राईंग,सिविल इंजीनियर) श्री रमेश कुमार मिश्रा के अधिवार्षिता पर सेवानिवृत्ति संबंधित दस्तावेज एवं गोल्ड प्लेटेड सिल्वर मेडल प्रदान किये। सेवानिवृत्ति पर रेल प्रशासन की ओर से स्वस्थ, सुखी और समृद्ध जीवन के लिए शुभकामनायें दी गईं। सेवानिवृत्ति समारोह के अवसर प्रमुख मुख्य इंजीनियर श्री आशुतोष, प्रधान वित्त सलाहकार सुश्री मनजीत कौर, मुख्य कार्मिक अधिकारी (प्रशासन) श्री एस. डी. पाटीदार सहित उप मुख्य कार्मिक अधिकारी (एचआरडी) सुश्री पूर्णिमा जैन एवं अन्य अधिकारी भी उपस्थित रहे।
बुधवार को सेवानिवृत होने वालों में मुख्यालय में 01 रेल कर्मचारी, जबलपुर मंडल में 26 रेल कर्मचारियों, भोपाल मण्डल में 20 रेल कर्मचारियों, भोपाल कारखाना में 08 रेल कर्मचारियों, भोपाल निर्माण में 02 रेल कर्मचारियों, कोटा मण्डल में 25 रेल कर्मचारियों एवं कोटा कारखाना में 02 रेल कर्मचारियों सहित पमरे पर कुल 84 रेल कर्मियों की सेवानिवृत्ति हुई। इस अवसर पर सेवानिवृत्त हो रहे सभी कर्मचारियों को सेवानिवृत्ति पर गोल्ड मेडल प्रदान कर सम्मानित किया गया तथा उनकी सेवानिवृत्ति पर रेल प्रशासन के द्वारा शुभकामनाए दी गईं।








